videos

अक्षय कुमार समेत ये सितारे देते है इतना टैक्स, रकम जान उड़ जाएंगे आपके होश

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले स्टार बन गए हैं। अलवा भी बॉलीवुड के कई सितारे है जो टैक्स देने के मामले में आगे है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक का नाम शामिल है।

Pratibha Katariya   |    July 26, 2022 3:23 PM IST
 

Bollywood's Highest Taxpayers stars list 2022:बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रक्षाबंधन की वजह से चर्चा में हैं। यह फिल्म जल्द ही थियेटर्स में रिलीज होने वाली है। इस मूवी में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में हैं। इसी बीच उनसे जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले स्टार बन गए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अक्षय कुमार को एक सम्मान पत्र भी दिया है अक्षय ने इस साल कितना टैक्स भरा है, यह तो फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अक्षय कुमार के अलवा भी बॉलीवुड के कई सितारे है जो टैक्स देने के मामले में आगे है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक का नाम शामिल है। अधिक जानकारी के लिए देखें ये खास वीडियो।

Written by, Devisha Keshri