Sign In

videos

Tony Kakkar का नया गाना Booty Shake हुआ रिलीज, लोगों ने कहा- 'कॉपी तो सही से कर लेते'

टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) का नया गाना 'बूटी शेक' (Booty Shake) रिलीज हो गया है। इस गाने में हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) नजर आई हैं। काफी दिनों बाद हंसिका नए वीडियो में दिखी हैं।

Ravi Pareek   |    February 9, 2021 12:47 PM IST
 Follow Us 

टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) का नया गाना 'बूटी शेक' (Booty Shake) रिलीज हो गया है। इस गाने में हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने भी एक्टिंग की है। गाने को लिखा, कंपोज और प्रोड्यूस भी टोनी ने ही किया है। गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। रिलीज होते ही इसे 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

हालांकि कुछ लोगों ने गाना रिलीज होते ही टोनी कक्कड़ को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि टोनी ने इस गाने जेनिफर लोपेज के हिट गाने 'बूटी' से कॉपी किया है। कई लोगों ने तो टोनी को गाने ना बनाने की ही सलाह दे दी। आप भी देखिए इस गाने को और अपनी राय हमें कमेंट करके बताइए।