Raju Srivastav Passes Away : मशहूर कॉमेडियन ने दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस, 58 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
Raju Srivastav Passes Away : मशहूर कॉमेडियन ने दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस, 58 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
भारत भर में अपनी कॉमेडी के लिए बेहद मशहूर राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहे। आपको बता दे की राजू बीते 41 दिन से बीमार चल रहे थें। 41 दिनों से इनको होश नहीं आई थी। उनके सेहत से जुड़ी अपडेट उनके परिजन फैंस को दिया करते थे।
By: Satakshi Singh | Published: September 21, 2022 11:25 AM IST
Raju Srivastava: भारत भर में अपनी कॉमेडी के लिए बेहद मशहूर राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहे। आपको बता दे की राजू बीते 41 दिन से बीमार चल रहे थें। 41 दिनों से इनको होश नहीं आई थी। उनके सेहत से जुड़ी अपडेट उनके परिजन फैंस को दिया करते थे। 10 अगस्त को राजू जिम करते समय अचानक से बेहोश हो कर गिर गए थे। तब से ले कर उनकी मृत्यु तक वह ज़िन्दगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ रहे थे। उम्मीद यही की जा रही थी कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे लेकिन अचानक से आई उनके मौत की खबर लोगो के दिलो को दहला दिया है। एक्टर कई हिंदी मूवी आमदनी अट्ठनी खर्चा रुपैया, बॉम्बे टु गोवा जैसी फिल्म्स में अहम भूमिका निभा चुके हैं। एक्टर ने कई हिंदी रिएलिटी शो जैसे नच बलिए, बिग बॉस में भी नजर आ चुके है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy