दीपिका पादुकोण ने 'Cannes Film Festival' के तीसरे दिन गिराई हुस्न की बिजलियां, ऐश्वर्या राय ने भी अपनी अदाओं से लूटी महफिल

'कांस फिल्म फेस्टिवल' की शुरुआत हो चुकी है। कांस के तीसरे दिन भी भारतीय सितारों का जलवा देखने को मिला। दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय तक ने अपने जलवे बिखेरे हैं। देखें वीडियो।

WrittenBy
By: Satakshi Singh | Published: May 21, 2022 3:35 PM IST

'कांस फिल्म फेस्टिवल' की शुरुआत हो चुकी है। भारत के लिए इस बार ये फेस्टिवल काफी खास है क्योंकि इस साल भारत 'कंट्री ऑफ ऑनर' के रूप में कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुआ है। कांस में दीपिका पादुकोण पहली एक बार जूरी मेंबर बनकर पहुंची हैं, जिससे उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। कांस के तीसरे दिन भी भारतीय सितारों का जलवा देखने को मिला। दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय तक ने अपने जलवे बिखेरे हैं। तीसरे दिन जहां दीपिका रेड कलर के आउटफिट में हु्स्न की बिजलियां गिराने पहुंचीं, तो ऐश्वर्या ने अपने लिए पेल पिंक शेड गाउन चुना था। इस डिजाइनर गाउन में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। इस वीडियो में देखें दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय का कांस डे-3 लुक।