videos

दीपिका पादुकोण ने 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में साड़ी पहन लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का लुक

Cannes Film Festival: कान्स 2022 की शुरूआत हो चुकी है। इसी बीच दीपिका पादुकोण का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कांस फेस्टिवल के पहने दिन सब्यसाची कैरी किया। अब सब्यसाची ने भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरें डाल एक नोट लिखा है। देखें वीडियो

Satakshi Singh   |    May 18, 2022 1:36 PM IST
 

Cannes 2022: कान्स 2022 की शुरूआत हो चुकी है। फैंस बॉलीवुड के सेलेब्स की तस्वीरें का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खैर, अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। बता दें कान्स 2022 की तस्वीरें आना शुरू हो गई हैं। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपना लुक आउट कर दिया है। एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दीपिका इस बार सब्यसाची साड़ी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने गोल्ड और ब्लैक साड़ी पहन रखा है। दीपिका का ये अंदाज देख फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। सब्यसाची ने भी दीपिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लंबा चौड़ा नोट लिखा है। इस वीडियो में देखें सब्यसाची ने दीपिका की साड़ी के बारे में क्या कहा।