videos

'Cannes Film Festival' में हिना खान और हेली शाह ने लगाया हॉटनेस का तड़का, फैंस के दिलों की धड़कने हुई तेज

'कांस फिल्म फेस्टिवल' की शुरुआत होते ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस हिना खान और हेली शाह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस क्रेजी हो गए हैं। देखें वीडियो।

Satakshi Singh   |    May 19, 2022 5:12 PM IST
 

'कांस फिल्म फेस्टिवल' की शुरुआत होते ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक इन सभी सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा है। टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी इन दिनों 'कांस फिल्म फेस्टिवल' की वजह से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस कांस में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही है। इसी बीच हिना खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस की धड़कने बढ़ गई है। अगर बात करें टीवी एक्ट्रेस हेली शाह की तो उनकी हुस्न की चर्चा भी जोरों पर हैं। एक्ट्रेस ने कांस फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया है। कांस के रेड कार्पेट पर हेली शाह ने अपने हुस्न की बिजली गिराई है। साथ ही अपनी अदाओं, लुक और परफेक्शन से फैंस का दिल जीतती देखी गई हैं। हेली शाह का रेड कार्पेट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हेली शाह ने खुद भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने कान्स लुक की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसपर उनक फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।