बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने इंस्टाग्राम पर एक इंट्रेस्टिंग वीडियो शेयर किया है। इसमें दीपिका ने लोगों के साथ अपनी डेली रूटीन की कुछ झलकियां शेयर की हैं। 2 मिनट 35 सेकेंड के इस वीडियो में दीपिका ने बताया है कि वे अपने दिन की शुरुआत कैसे करती हैं और फिर उनका पूरा दिन कैसे बीतता है। वीडियो में दीपिका ने अपने प्लान्स के बारे में भी बात की है। दीपिका का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अगर दीपिका का वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पठान, 83 और फाइटर जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।