Aishwarya Rai Bachchan को जब Sonam Kapoor ने कहा था 'आंटी', जमकर हुई थी कैटफाइट

सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच की कैटफाइट का किस्सा काफी चर्चा में रहा है। ये मामला तब ...

WrittenBy
By: Satakshi Singh | Published: October 1, 2024 11:50 PM IST

सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच की कैटफाइट का किस्सा काफी चर्चा में रहा है। ये मामला तब शुरू हुआ जब ऐश्वर्या, जो लंबे समय से एक प्रमुख ब्यूटी ब्रांड की एंबेसडर थीं, को 2009 में सोनम कपूर ने रिप्लेस कर दिया। इस पर ऐश्वर्या ने अपना असंतोष जाहिर किया था। हालात तब और बिगड़े जब एक इंटरव्यू में सोनम कपूर से इस बदलाव के बारे में पूछा गया। सोनम ने मजाक में ऐश्वर्या को "दूसरी पीढ़ी की आंटी" कह दिया। इस बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया और तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, सोनम ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि ऐश्वर्या ने उनके पापा अनिल कपूर के साथ फिल्मों में काम किया है। बाद में सोनम ने इस बयान को सिर्फ एक गॉसिप कहकर खारिज कर दिया। कहा जाता है कि 2011 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में दोनों को साथ रैंप वॉक करने के लिए कहा गया था, लेकिन ऐश्वर्या ने सोनम के साथ मंच साझा करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर सोनम के साथ रैंप वॉक करना पड़ा, तो वह वॉक ही नहीं करेंगी। हालांकि, इस विवाद को अब लंबा समय बीत चुका है और दोनों के बीच अब अच्छी बॉन्डिंग है। 2018 में सोनम की शादी में ऐश्वर्या की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि दोनों के बीच अब कोई खटास नहीं है।