Black Adam Trailer: ड्वेन जॉनसन की 'ब्लैक एडम' का दूसरा ट्रेलर आउट, इस डेट को रिलीज होगी फिल्म
Black Adam Trailer: ड्वेन जॉनसन की 'ब्लैक एडम' का दूसरा ट्रेलर आउट, इस डेट को रिलीज होगी फिल्म
Black Adam Second Trailer : हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'ब्लैक एडम' का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर से पता चला रहा है कि जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलने वाले हैं।
Black Adam Second Trailer : हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन की फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब उनकी फिल्म 'ब्लैक एडम' का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एक्टर खुद अपनी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'ब्लैक एड' के ट्रेलर में जस्टिस सोसाइटी ऑफ अमेरिका के बारे में डिटेल में दिखाया गया है। बताते चलें कि ड्वेन जॉनसन ने हाल ही में अपनी इस फिल्म की शूटिंग को खत्म किया है। फिल्म 'ब्लैक एडम' कोरोना महामारी के चलते लेट हुई है। ये फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा। फिलहाल, फिल्म 'ब्लैक एडम' के ट्रेलर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। बताते चलें कि ड्वेन जॉनसन को द रॉक के नाम से भी जाना जाता है और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। वह रेसलर से एक्टर बने हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy