videos

एक विलेन रिटर्न्स की स्टारकास्ट को पैपराजी ने किया स्पॉट, वीडियो वायरल

फिल्म एक विलेन रिटर्न्स जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसी बीच फिल्म की स्टारकास्ट अर्जुन कपूर , जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया को पैपराजी ने स्पॉट किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Pratibha Katariya   |    July 28, 2022 9:52 AM IST
 

'Ek Villian Returns' Star Cast Spotted together: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस दिशा पाटनी स्टारर फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का अच्छा खासा बज बना हुआ है। अर्जुन कपूर , जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया अपनी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का प्रमोशन जोरों शोरो कर कर रहे हैं। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच पैपराजी ने फिल्म की स्टारकास्ट को एक साथ स्पॉट किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जहां अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम बेहद हैंडसम लग रहे हैं वहीं दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी बेहद हसीन लग रही हैं। इस वीडियो में देखें एक विलेन रिटर्न्स की स्टारकास्ट का जबरदस्त लुक।

Written by, Devisha Keshri