Ekta Kapoor Diwali Party 2024: सोनाक्षी सिन्हा और अवनीत कौर समेत इन सेलेब्स ने लगाए चार चांद, देखें वीडियो

दिवाली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बॉलीवुड सेलेब्स ने तो अभी से जश्न भी मनाना शुरू कर दिया ...

WrittenBy
By: Gaurika Sharma | Published: October 28, 2024 1:05 PM IST

दिवाली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बॉलीवुड सेलेब्स ने तो अभी से जश्न भी मनाना शुरू कर दिया है। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं और इस दौरान अपने करीबी दोस्तों के साथ जमकर सेलिब्रेट करते हैं। बीती रात ही मुंबई में फिल्म-टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने दिवाली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी से सेलेब्स की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। बता दें कि एकता कपूर की दिवाली पार्टी में हाल ही में दुल्हनिया बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, सोनाली बेंद्रे, करण जौहर, राशि खन्ना, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी समेत कई सितारों ने हिस्सा लिया। वहीं टीवी इडस्ट्री से इस पार्टी में अंकिता लोखंडे और करिश्मा तन्ना ने शानदार एंट्री मारी। टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से लोकप्रियता हासिल करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान जैसी हसीनाओं ने भी एकता कपूर की दिवाली पार्टी में चार चांद लगाए।