किंजल को छोड़कर अनुपमा की जेठानी का दीवाना बना तोषू, अंकुश की नाक के नीचे बरखा ने भी किये नैन मटक्के

Anupama: अनुपमा के तोषू यानी आशीष मेहरोत्रा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अश्लेषा सावंत के साथ डांस करते नजर आए। आशीष मेहरोत्रा और अश्लेषा के डांस स्टेप के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशंस भीकमाल के लगे।

WrittenBy
By: Ashna Malik | Published: August 27, 2022 4:36 PM IST
View this post on Instagram

A post shared by Aashish K.N Mehrotra (@kedaraashish)


Anupama: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में इन दिनों खूब धमाल मच रहा है। शो टीआरपी लिस्ट में तो नंबर वन पर है ही, साथ ही इसके ट्विस्ट ने फैंस को भी शो से जुड़ा हुआ है। यूं तो 'अनुपमा' में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि बरखा और अंकुश ने अनुपमा और वनराज से माफी मांगी। लेकिन उनकी पीठ पीछे उनका लाडला बेटा पारितोष बरखा के साथ नैन मटक्के कर रहा है। दरअसल, तोषू यानी आशीष मेहरोत्रा (Ashish Mehrotra) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अश्लेषा सावंत के साथ डांस करते नजर आए। आशीष मेहरोत्रा और अश्लेषा के डांस स्टेप के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशंस भीकमाल के लगे। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने भी उनकी तारीफों के खूब पुल बांधे। आशीष मेहरोत्रा और अश्लेषा सावंत के इस वीडियो को अभी तक 14 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।