Sign In

videos

Lock Upp में हुई Karan Kundrra की एंट्री, जेलर बनकर करेंगे अत्याचार

बिग बॉस सीज़न 15 के कंटेस्टेंट रह चुके करण कुंद्रा की एंट्री एकता कपूर के शो लॉक अप में बतौर जेलर होने जा रही है। करण ने इस शो का प्रोमो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Satakshi Singh   |    March 3, 2022 4:35 PM IST
 Follow Us 

Karan Kundra In Lock Upp: बिग बॉस सीज़न 15 (Bigg Boss 15) के मशहूर कंटेस्टेंट और टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर करण कुंद्रा की (Karan Kundrra) एंट्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के शो में बतौर जेलर होने जा रही है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। करण ने इस शो का (Karan Kundrra jailor in lock upp) प्रोमो भी इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए यूजर करण की एंट्री पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। करण कुंद्रा के शो में एंट्री के बारे और भी विस्तार से जानें।