Bigg Boss 14 Finale: गायक राहुल वैद्य बिग बॉस 14 के सबसे मजबूत प्रतियोगी बनकर उभरे हैं, जिनको विजेता बनाने के लिए लाखों लोग मेहनत कर रहे हैं। आइए आपको वो 5 कारण बताएं, जो राहुल वैद्य को विजेता बना सकते हैं।
Bigg Boss 14 Finale: बॉलीवुड गायक राहुल वैद्य ने जब बिग बॉस 14 के घर में कदम रखा था तब उन्हें कोई इतना मजबूत प्रतियोगी नहीं मान रहा था, जितने वो बनकर उभरे हैं। राहुल वैद्य ने इस तरह से गेम खेला कि हर कोई उन्हें चाहने लगा है। बिग बॉस 14 की वजह से राहुल वैद्य की फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। राहुल वैद्य बिग बॉस 14 फिनाले की चौखट पर खड़े हैं और लोग उन्हें विजेता के रूप में देखना चाहते हैं। इस वीडियो में आपको राहुल वैद्य की ऐसी ही 5 खूबियां जानने को मिलेंगी, जिन्हें जानकर आप भी उन्हें सपोर्ट करेंगे।