Bigg Boss 14 Finale: अगर आप सोच रहे हैं कि राहुल और दिशा अकेले ऐसे कपल हैं, जिन्होंने बिग बॉस के घर में किस किया है, तो आप पूरी तरह से गलत हैं। इन दोनों से पहले भी कई कपल एक-दूसरे को किस कर चुके हैं।
Bigg Boss 14 Finale: बिग बॉस 14 के घर में कुछ दिनों पहले दिशा परमार आई थीं और उन्होंने शीशे के पार खड़े होकर राहुल वैद्य के होठों पर किस दिया था। राहुल और दिशा का ये रोमांटिक अवतार कई फैंस के दिलों को छू गया और हर कोई इनकी शादी कराने पर तुला हुआ है। राहुल-दिशा ऐसे पहले कपल नहीं हैं, जिन्होंने बिग बॉस के घर में किस किया है। इन दोनों से पहले भी कई कपल ऐसे हुए हैं, जिन्होंने जमाने को ताक पर रखकर एक-दूसरे को बिग बॉस के घर में ही किस कर डाला। इस रिपोर्ट में आपको ऐसे ही कपल्स के बारे में जानने को मिलेगा।