Bigg Boss 14 Finale: टीवी इंडस्ट्री की नामी अदाकारा ने जब भी बिग बॉस में हिस्सा लिया है, उसने जीत दर्ज कराई है। 14वें सीजन में रुबीना दिलाइक से भी लोगों को यही उम्मीद है कि वो बिग बॉस 14 की ट्रॉफी लिफ्ट करेंगी।
Bigg Boss 14 Finale: बिग बॉस 14 का इतिहास अगर उठाकर देखा जाए तो जब भी कोई बड़ी टीवी अदाकारा इस शो में शामिल हुई है, तो उसने विनर का खिताब जीतकर ही विदाई ली है। शिल्पा शिंदे, श्वेता तिवारी और जूही परमार कुछ ऐसी अदाकाराएं हैं, जिन्होंने बिग बॉस की ट्रॉफी उठाई है। अगर बिग बॉस 14 की बात करें तो इसमें रुबीना दिलाइक लगातार दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं, ऐसे में उनसे ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वो बिग बॉस 14 की ट्रॉफी उठाएंगी। रुबीना दिलाइक ऐसा करने में कामयाब होंगी या नहीं ? यह 21 फरवरी के दिन पता चलेगा लेकिन आप कमेंट में अपनी राय हमारे साथ शेयर कर सकते हैं कि आप इस सीजन के विजेता के रूप में किस प्रतियोगी को देखना चाहते हैं ?