Sign In

videos

Bigg Boss 15 OTT Contestant List OUT: Karan Johar के सामने पानी मांगते दिखेंगे Arjun Bijlani और Rhea Chakraborty सहित ये सितारे

Bigg Boss 15 OTT Contestant List OUT: टीवी के गलियारों से सामने आ रही ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 15 के मेकर्स ने ओटीटी एपिसोड्स के लिए टीवी कलाकारों की लिस्ट फाइनल कर ली है।

Rahul Sharma   |    July 26, 2021 4:22 PM IST
 Follow Us 

Bigg Boss 15 OTT Contestant List OUT: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 15 जल्द ही शुरू होने वाला है। टीवी के गलियारों से सामने आ रही खबरों की मानें तो मेकर्स ने कुछ कलाकारों को फाइनल भी कर लिया है, जो सीधे बिग बॉस के घर में एंट्री मारेंगे। इन कलाकारों में अर्जुन बिजलानी, रिया चक्रवर्ती और दिशा वकानी के नाम शामिल हैं। इन कलाकारों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार बिग बॉस 15 की संभावित लिस्ट में शामिल हैं। टीवी पर बिग बॉस 15 का प्रसारण होने से पहले करण जौहर वूट पर इसे लेकर आएंगे। बिग बॉस के मेकर्स पहली बार यह एक्सपेरिमेंट करने जा रहे हैं।