Bollywoodlife.com Awards 2022: अपनी पसंदीदा वेब सीरीज और स्टार्स को वोट देकर बनाइए उन्हें विजेता

Bollywoodlife.com Awards 2022: बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम अवॉर्ड्स की शुरुआत हो चुकी है। आप अपने पसंदीदा स्टार्स को वोट देकर उन्हें शो का विजेता बना सकते हैं।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 23, 2022 4:35 PM IST

Bollywoodlife.com Awards 2022: बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम अवॉर्ड्स (Bollywoodlife.com Awards 2022) का दूसरा चरण शुरू हो चुका है, जिसमें रीडर्स अपने पसंदीदा स्टार्स को वोट देकर उन्हें विजेता ट्रॉफी के पास पहुंचा सकते हैं। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम अवॉर्ड्स की ओटीटी कैटेगिरी की बात करें तो इसमें साल 2021 की सबसे हिट वेब सीरीजों को नॉमिनेशन मिला है, जिन्हें हमारे रीडर्स ने ही नॉमिनेट किया है। रीडर्स द्वारा भेजे गए नॉमिनेशन्स के आधार पर हमने टॉप 6 की लिस्ट तैयार की है। आप ओटीटी सेक्शन की अलग-अलग कैटेगिरी में जाकर अपनी पसंदीदा वेब सीरीज और स्टार को वोट देकर उसे इस शो का विजेता बना सकते हैं।