videos

Ranveer Singh ने कोरोना में कमाए 75 करोड़ रुपये, रिवील हुआ प्लान

Ranveer Singh earned 75 cr during Corona: ताजा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने कोरोना काल में 75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके लिए उन्होंने 9 ब्रैंड्स के साथ हाथ मिलाया है।

Rahul Sharma   |    February 5, 2021 6:16 PM IST

Ranveer Singh earned 75 cr during Corona: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इंडस्ट्री के सबसे बिजी कलाकारों में से एक हैं। नई जनरेशन में अकेले रणवीर सिंह ही हैं, जिनके पास सबसे ज्यादा फिल्में हैं। रणवीर सिंह की कई फिल्में तो कोरोना वायरस की वजह से रुकी पड़ी हैं, जिन्हें रिलीज करने के माध्यम तलाशे जा रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने कोरोना वायरल लॉकडाउन के दौरान 75 करोड़ रुपये की कमाई की है। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि रणवीर सिंह ने कोरोना काल में 9 ब्रैंड के साथ डील साइन करके सभी सितारों को पीछे छोड़ दिया और अपने खाते में 75 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं।