Happy Birthday Shahid Kapoor: बॉलीवुड के क्यूट स्टार शाहिद कपूर आज 40 साल के हो गए हैं। शाहिद कपूर के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके बारे में 10 चौंकाने वाले तथ्य....
Happy Birthday Shahid Kapoor: बॉलीवुड के क्यूट स्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। शाहिद कपूर के चेहरे से पता नहीं चलता है लेकिन वो 40 साल के हो गए हैं। शाहिद कपूर जन्मदिन के मौके पर भी गोवा में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे डायरेक्टर राज एंड डीके बना रहे हैं। यह शाहिद कपूर की डेब्यू वेब सीरीज है, जिसमें राशि खन्ना भी नजर आएंगी। शाहिद कपूर के फैंस उन्हें जन्मदिन के मौके पर दूर-दूर से बधाई भरे संदेश भेज रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड लाइफ ने उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे 10 फैक्ट्स जुटाए हैं, जिनके बारे में बड़े-बड़े तीस मार खां भी नहीं जानते हैं।