Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Ishwak Singh Talks About Rocket Boys 2: एक्टर ईश्वाक सिंह जल्द ही 'रॉकेट बॉयज 2' में नजर आए हैं। हाल ही में उन्होंने इस सिलसिले में बॉलीवुड लाइफ को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने 'विक्रम साराभाई' के किरदार के लिए की गई तैयारियों का भी जिक्र किया।
Ishwak Singh On Rocket Boys 2: इश्वाक सिंह हाल ही में 'रॉकेट बॉयज 2' में नजर आए हैं। इस सीरीज के पहले सीजन ने ओटीटी पर खूब धूम मचाई थी। वहीं सीजन 2 भी बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। सीरीज में इश्वाक सिंह ने 'डॉक्टर विक्रम साराभाई' का किरदार अदा किया है। लेकिन बता दें कि इस रोल के लिए उन्हें अच्छी खासी मेहनत भी करनी पड़ी थी। इस बात का खुलासा खुद ईश्वाक सिंह ने किया है। ईश्वाक ने अपनी तैयारियों के बारे में बताया कि उन्हें डॉक्टर विक्रम साराभाई के बारे में काफी कुछ पढ़ना पड़ा था। अपने किरदार में ढलने के लिए वह उन लोगों से मिलते थे, जिनका डॉक्टर विक्रम साराभाई से कनेक्शन था। इश्वाक ने बताया कि उन्होंने उस माहौल से भी जुड़ने की कोशिश की थी, जिसमें डॉक्टर विक्रम साराभाई रहते थे। इन सबके अलावा एक्टर ने किरदार को लेकर अपनी जिम्मेदारियां भी जाहिर कीं।
Enroll for our free updates