रकुल प्रीत सिंह ने ऐसे मारी थी स्टेज पर एंट्री, दुल्हन को देख जैकी भगनानी ने यूं किया था रिएक्ट
रकुल प्रीत सिंह ने ऐसे मारी थी स्टेज पर एंट्री, दुल्हन को देख जैकी भगनानी ने यूं किया था रिएक्ट
Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding Video: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी हो चुकी है। इस कपल ने अपनी शादी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रकुल की स्टेज पर एंट्री पर जैकी का रिएक्शन देखने वाला है।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को गोवा में शादी की है। इस कपल की शादी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स के अलावा तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की थी। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो छाए हुए हैं। इसी बीच रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपनी शादी के कुछ क्लिप्स जोड़कर एक वीडियो दिखाया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रकुल प्रीत सिंह ने किस अंदाज में स्टेज पर एंट्री ली थी और इस पर जैकी भगनानी ने क्या रिएक्शन दिया था। इसके साथ ही इस वीडियो में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के अलग-अलग फंक्शन के क्लिप दिखाए गए हैं। जिसमें ये कपल काफी खुश नजर आ रहा है और दोनों की खुशियों में उनके करीबी भी शामिल हुए हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy