videos

मलाइका अरोड़ा ने 48 साल में किया हैंड स्टैंड, ट्रोल्स बोले ‘मैम कमर में मोच...’

Malaika Arora hand stand video: अदाकारा मलाइका अरोड़ा को लोग लगातार ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोल्स का कहना है कि मलाइका अरोड़ा को 48 साल की उम्र में ऐसी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए।

Rahul Sharma   |    July 6, 2022 6:52 PM IST
 

Malaika Arora hand stand video: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इंस्टाग्राम पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हैंड स्टैंड करती नजर आ रही हैं। अदाकारा मलाइका अरोड़ा फिट रहने के लिए रोज योगा करती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपना हैंड स्टैंड वीडियो लोगों को प्रेरित करने के लिए ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, लेकिन कई लोग उन्हें इसकी वजह से ट्रोल करने में लग गए हैं। ट्रोल्स लगातार मलाइका अरोड़ा को ट्रोल कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो 48 साल की उम्र में ये सब ना करें नहीं तो उनकी कमर में मोच आ सकती है।