'मिर्जापुर 2' में धमाकेदार एंट्री मारेंगे विजय वर्मा उर्फ बिहार के बड़े भैया, ये वीडियो दे रहा है सबूत

'मिर्जापुर 2' में कलाकार विजय वर्मा बिहार के बड़े भैया का किरदार निभाते दिखेंगे।

By: Rahul Sharma  |  Published: October 22, 2020 7:18 PM IST

'मिर्जापुर 2' के मेकर्स लगातार हर किरदार का रीकैप वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इन वीडियोज में 'मिर्जापुर 2' के कलाकार सीजन 1 की आपबीती सुनाते दिख रहे हैं। इसी सिलसिले में कलाकार विजय वर्मा का वीडियो भी आ गया है, जिसमें वो धाकड़ अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो की खास बात यह है कि उनका कोई रीकैप ही नहीं है। अब ऐसे में वो फैंस से क्या कह रहे हैं ? यह आपको वीडियो में जानने के लिए मिलेगा।