akshay kumar upcoming movies: अक्षय कुमार की 2022 में कई सारी नई फिल्में आएंगी। अक्षय कुमार 2022 में बड़ा धमाका करने वाले हैं। फैंस को भी उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Akshay Kumar Upcoming movie 2022: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने जबरदस्त एक्शन और बिना ब्रेक के (Akshay Kumar new movie) लगातार फिल्में करने की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। दर्शकों को अक्षय से 2022 में भी काफी उम्मीद है। अक्षय कुमार 2022 में कुछ बड़ा धमाका करने वाले हैं। अक्षय कुमार की इस साल कई फिल्में रिलीज़ होंगी। सबसे पहले बात करें फिल्म पृथ्वीराज (Prithviraj) की तो यह फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), सोनू सूद (Sonu Sood) और मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) नज़र आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी है। वहीं अक्षय कुमार की हेरा फेरी' और 'हेरा फेरी 2' के बाद अब हेरा फेरी 3 आनेवाली है। अक्षय कुमार की आनेवाली नई फिल्मों की लिस्ट वीडियो में देखें।