Pushpa star Allu Arjun's net worth: दक्षिण भारतीय फिल्मों में अल्लू अर्जुन सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक है। आइए जानते हैं दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ और उनकी संपति के बारे में।
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्म पुष्पा 'द राइज' के बाद अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोविंग की संख्या काफी बढ़ गई है। अल्लू अर्जुन ने महज़ 2 साल की उम्र में ही पर्दे पर एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। एक रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन अपनी एक फिल्म के लिए लगभग 14 से 15 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। हैदराबाद में उनका एक आलीशान घर हैं। इतना ही नहीं यह सुपरस्टार लग्ज़री गाड़ियों के भी शौक रखते हैं। उनके पास रेंज रोवर कार है। इसके साथ ही बीएमडब्ल्यू एक्स 5, जगुआर एक्सजे एल, ऑडी ए7 भी है। अल्लू अर्जुन के नेट वर्थ के बारे वीडियो में विस्तार से जानें।