Ranbir Alia Wedding: आलिया और रणबीर कपूर एक-दूजे के हो गए हैं. दोनों ने शादी वाले दिन सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ आउटफिट और ज्वैलरी पहना था। बाकि सभी सेलेब्स जो कि आलिया-रणबीर की शादी में पहुंचे थे उनके आउटफिट और डिजाइनर के बारे में जानें.
Ranbir Alia Wedding: आलिया और रणबीर कपूर की शादी हो गई है. 14 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी शादी के आउटफिट्स और ज्वैलरी के लिए सब्यासाची को चुना था। एक्ट्रेस ने सब्यासाची द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी। इस ऑर्गेंजा आइवरी साड़ी पर बेहद ही बारीक तिल्ला वर्क किया था। साड़ी के साथ आलिया भट्ट ने सब्यासाची हेरिटेज ज्वैलरी पहनी थी। ज्वैलरी में अनकट डायमंड्स लगे थे और हाथ में पर्ल्स थे। वहीं,रणबीर कपूर ने सिल्क की शेरवानी पहनी थी,जिसपर अनकट डायमंड बटन्स लगे थे। सिल्क ऑर्गेंजा साफा बांधा था। जरी मरोड़ी एम्ब्रॉयड्री की शॉल कैरी की थी। दोनों की जोड़ी काफी क्यूट लग रही थी। आज इस वीडियो में हम आपको शादी में आए बॉलीवुड के खास मेहमानों के कपड़े से लेकर ज्वैलरी तक के बारे में बताएंगे और इनके डिजाइनर के बारे में भी बताएंगे।