Ranbir Kapoor and Alia Bhatt wedding Album: कुछ देर पहले ही बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की पहली तस्वीर सामने आ गई है। शादी होते ही आलिया भट्ट ने अपनी वेडिंग फोटोज फैंस के साथ शेयर कर दी है।
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding Album: आज आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जिंदगी का सबसे हसीन दिन है। आज आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सात जन्मों के लिए एक हो गए हैं। ाज दोपहर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी कर ली है। कुछ देर पहले ही आलिया भट्ट ने अपनी शादी की कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के मंडप में एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। सफेद रंग के लिबास में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कमाल लग रहे हैं। फैंस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरों से नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं।