View this post on Instagram
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट से सामने आने वाली हर एक तस्वीर और वीडियो खूब वायरल होते हैं। सीरियल के सेट से एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) अपनी कोस्टार हर्षा खांडेपार्कर (Harsha Khandeparkar) और शिल्पा एस रायजादा (Shilpa S Raizada) के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। तीनों हसीनाएं फिल्म ‘फुकरे’ के गाने ‘अंबरसरिया...’ पर धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैँ। शिवांगी जोशी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और अब तक इसे लाखों लोग देख भी चुके हैं। वैसे आपको शिवांगी जोशी का ये वीडियो कैसा लगा? कमेंटबॉक्स में जरूर बताइएगा।
Subscribe Now
Enroll for our free updates