Shraddha broke up with Rohan: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के ब्रेकअप की चर्चा इन दिनों जोरों-शोरों से चल रही है। श्रद्धा कपूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) को काफी दिनों से डेट कर रही थीं। दोनों लगभग 4 साल से रिलेशनशिप में थे और शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है। श्रद्धा कपूर के फैंस को यह खबर चौंका सकती है क्योंकि एक्ट्रेस के फैंस जल्द से जल्द उन्हें दुल्हन के अवतार में देखना चाहते थे। श्रद्धा कपूर और रोहन के बीच किस कारण ब्रेकअप हुआ है, यह अभी तक साफ नहीं है लेकिन इन खबरों के बीच श्रद्धा कपूर का एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।