videos

कानून के पचड़े में फंसी हैं SONAKSHI SINHA, बाकि सभी स्टार्स की भी देखें लिस्ट

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई एक्टर-एक्ट्रेस इस समय कानून के पचड़े में फंसे हुए हैं। सोनाक्षी सिन्हा पर फ्रॉड केस का मामला दर्ज है। तो वहीं सलमान ख़ान पर मानहानि का मुकदमा दर्ज है।

Pratibha Katariya   |    March 7, 2022 7:15 PM IST
 

बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Industry) में कई ऐसे नामी स्टार्स हैं जिन पर अभी लीगल केस चल रहे हैं। बात करें सोनाक्षी सिन्हा की तो मुरादाबाद पुलिस स्टेशन में सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) पर फ्रॉड का केस दर्ज है। कोर्ट ने सोनाक्षी को 25 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। बता दें, सोनाक्षी को दिल्ली के एक इवेंट में जाना था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची थी, जिसके बाद ऑर्गेनाइजर (organizer) ने उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में फ्रॉड केस (fraud case) का मामला दर्ज करा दिया। बताया जा रहा है सोनाक्षी ने दिल्ली के एक इवेंट में शामिल होने के लिए 37 लाख रुपये लिए थे। जब पैसे वापस मांगे गए तो उनके मैनेजर ने वापस करने से मना कर दिया। उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। सोनाक्षी के अलावा कई बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस हैं जिनपर केस चल रहे हैं वीडियो में सभी के बारे विस्तार से जानें।