बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। वहीं अमृता अरोड़ा मलाइका अरोड़ा के घर बांड्रा में स्पॉट हुईं हैं।
Bollywood Celebs Spotted Video: बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किए गए हैं। बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। सोनू निगम हल्के रंग के टी-शर्ट के साथ क्रीम कलर का पैंट कैरी किए हुए नज़र आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने काले रंग का गॉगल भी लगाया है। सोनू निगम पर पीले रंग की टोपी काफी जच रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता अरोड़ा मलाइका अरोड़ा के घर बांड्रा में स्पॉट हुईं हैं। अमृता ब्लैक एंड रेड कलर मिक्स चेक शर्ट पहने नज़र आ रही हैं। आगे से उन्होंने शर्ट का बटन खोल रखा है और अंदर ब्लैक कलर का शॉर्ट टॉप पहने नज़र आ रहीं हैं। पीछे उनके शर्ट पर पोर्टलैंड ऑरिजिन 1990 लिखा हुआ है। वहीं करण कुंद्रा लॉक अप सेट के बाहर स्पॉट हुए हैं। सेलेब्स का स्पॉटेड वीडियो देखें।