Star Spotting of The Day: बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के कैमरे ने आज सलमान खान, अनन्या पांडे और श्रद्धा कपूर जैसे स्टार्स को अपने कैमरे में कैद किया।
Celeb Spotting of The Day: आपकी पसंदीदा वेबसाइट एक बार फिर से रीडर्स के पसंदीदा सेगमेंट सेलेब स्पॉटिंग ऑफ द डे के साथ लौट आई है, जिसमें हम आपको आज स्पॉट किए गए सेलेब्स के वीडियोज दिखाएंगे। इन वीडियोज में आप अपने पसंदीदा स्टार को देख सकेंगे। 23 फरवरी को मीडिया के कैमरे में कैद हुए स्टार की बात करें तो उनमें सबसे बड़ा नाम सलमान खान का रहा, जिनके स्वैग के सामने बॉलीवुड की हीरोइनें भी फेल नजर आईं। भाईजान के साथ-साथ अनन्या पांडे और श्रद्धा कपूर ने भी लोगों को अपने स्टाइल से हैरान किया।