#StarSpotted: बॉलीवुड लाइफ के कैमरों ने आज कार्तिक आर्यन, श्रद्धा कपूर और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को मुंबई शहर में स्पॉट किया।
#StarSpotted: बॉलीवुड लाइफ हिन्दी साइट की रीडर्स को जिस पल का इंतजार रहता है, वो आ गया है। हम अपने स्पेशल सेगमेंट स्टार स्पॉटेड के साथ लौट चुके हैं, जिसमें हम आपको दिनभर शहर में स्पॉट हुए लोगों को दिखाते हैं। अगर 8 फरवरी की बात करें तो कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) मीडिया के सामने कैजुअल लुक में आए, जिनके बिखरे हुए बाल देखकर हसीनाओं का दिल धड़क उठे। अदाकारा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अपना स्पोर्ट्स अवतार फ्लॉन्ट किया और फैंस को फिट रहने का संदेश दिया। इनके अलावा गौहर खान (Gauahar Khan) और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) जैसे कलाकार भी मीडिया के सामने आए।