Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

The Kapil Sharma Show: 'कपिल' के शो का प्रोमो हुआ रिलीज, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

The Kapil Sharma Show Promo Out: 'द कपिल शर्मा' का प्रोमो वीडियो रिलीज हो गया है। कपिल शर्मा के शो में अब दो नए मेहमान भी जुड़ गए है। यह शो जल्द ही सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला है।

By: Pratibha Gaur  |  Published: August 25, 2022 12:41 PM IST

The Kapil Sharma Show Promo Out: 'द कपिल शर्मा' का फैन्स का इंतजार अब खत्म हो गया है। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का कॉमेडी शो जल्द ही फिर से दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है। हाल ही में शो का नया प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है। 'द कपिल शर्मा शो' के वीडियो को सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर किया है। वीडियो में कपिल शर्मा हॉस्पिटल के बैड पर नजर आ रहे हैं और अपने घरवालों को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं। प्रोमो में कपिल शर्मा का मस्खरा अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "लेकर लाफ्टर के नए रीजन, कपिल शर्मा ला रहा है कॉमेडी का नया सीजन।" बता दें कि कपिल शर्मा का शो 10 सितंबर से शनिवार और रविवार रात 9.30 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। प्रोमो को देखकर फैन्स 'कपिल शर्मा शो' के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।