Valentine's Special: बॉलीवुड अदाकारा अलाया फर्नीचरवाला ने बॉलीवुड लाइफ के साथ बात करते हुए बताया है कि कपल्स को रोज कुछ ना कुछ ऐसा करते रहना चाहिए कि रिश्ते में गर्माहट बनी रहे।
Valentine’s Special: वैलेंटाइन-डे के मौके पर यंग कपल्स एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिताते हैं और यह जताने की कोशिश करते हैं वो एक-दूसरे को बहुत सारा प्यार करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्तता के चलते कपल्स की जिंदगी से ये गर्माहट खत्म हो जाती है। ऐसे कप्लस क लिए अदाकारा अलाया फर्नीचरवाला (Alaya F) ने कुछ खास टिप्स शेयर किए हैं। बॉलीवुड लाइफ के स्पेशल शो के दौरान बात करते हुए अलाया फर्नीचरवाला ने बताया है कि हमें रोज कुछ ना कुछ स्पेशल करते रहना चाहिए ताकि हमारे पार्टनर को खुशी मिले। इससे रिश्ते में मजबूती बनी रहती है और आकर्षण कभी खत्म नहीं होता।