Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Zwigato: 'ज्विगाटो' को लेकर हाल ही में कपिल शर्मा, नंदिता दास और शहाना गोस्वामी ने इंटरव्यू दिया। कपिल शर्मा ने फिल्म में शहाना गोस्वामी की एक्टिंग स्किल की तारीफ की। वहीं बातों-बातों में 'ज्विगाटो 2' पर भी चर्चा हुई।
Zwigato: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा हाल ही में एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी के साथ फिल्म 'ज्विगाटो' (Zwigato) में नजर आए। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर जयादा कमाल नहीं कर पाई, लेकिन इसमें कलाकारों की एक्टिंग स्किल ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हाल ही में कपिल शर्मा, शहाना गोस्वामी और नंदिता दास ने इंडिया डॉटकॉम से बातचीत की। इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने बताया कि वह शहाना गोस्वामी की एक्टिंग से इतना ज्यादा इंप्रेस हो गए थे कि उन्हें यकीन नहीं हुआ कि उनके साथ बैठी वही लड़की है, जिसने फिल्म प्रतिमा का किरदार निभाया है। इसके साथ ही इंटरव्यू में 'ज्विगाटो 2' को लेकर भी बात हुई। दरअसल, अपने और कपिल के रोमांटिक सीन पर शहाना ने बोला कि हम 'ज्विगाटो 2' में कर लेंगे। इसपर नंदिता दास ने भी जवाब दिया, "हम ये कर सकते हैं। प्रतिमा और मानस की कहानी 5 साल बाद।" हालांकि दोनों सच में 'ज्विगाटो 2' में नजर आएंगे या नहीं, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।
Enroll for our free updates