Latest TV News: गुरमीत चौधरी (Gurmeet Chaudhary) और देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने हाल ही में बॉलीवुड लाइफ के साथ लाइव वीडियो पर बात की और बताया कि, किस तरह से दोनों आइसोलेशन में खुद का ख्याल रख रहे हैं।
TV News: कोरोना वायरस के चलते टीवी कपल गुरमीत चौधरी (Gurmeet Chaudhary) और देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में ये दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इस बात का खुलासा तो खुद देबीना और गुरमीत ने ही कर दिया है। हाल ही में देबीना और गुरमीन ने बॉलीवुड लाइफ के साथ लाइव चैट की थी, जिस दौरान देबीना ने बताया कि, वो किस तरह से कुकिंग करके अपना समय बिता रही हैं। देबिना इन दिनों अपने पति गुरमीत के लिए एक से बढ़कर एक पकवान बना रही हैं जिनमें से एक लड्डू भी है।