जब Divya Agarwal ने Varun Sood को दी थी धमकी, 'मेरे पापा तुझे जेल...'
Divya Agarwal और Varun Sood का हुआ ब्रेकअप, टूटा 4 साल का रिश्ता
Divya Agarwal-Varun Sood Breakup: बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में दिव्या अग्रवाल ने वरुण धवन से अलग होने के बारे में बात की और बताया कि फैंस पता नह क्यों खुद ही कई चीजों का अंदाजा लगाना शुरू कर देते हैं।
Divya Agarwal-Varun Sood Breakup: टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने पिछले महीने वरुण सूद (Varun Sood) से अलग होने की अनाउंसमेंट की थी। वरुण सूद से अलग होने केबाद दिव्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर फैंस की अटकलों के बारे में खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि पर्सनल नुकसान हो या फिर कुछ भी जब भी सेलेब्स बिना कुछ बताया एकदम पोस्ट करते हैं, तो फैंस अटकलें क्यों लगाना शुरू कर देते हैं। हालांकि ऐसा ही हुआ जब दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद से अलग होने के बारे में बताया था। बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में दिव्या से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बार ना करने का फैसला किया। दिव्या ने कहा कि दर्शक उन्हें हमेशा ऑनलाइन देखना चाहते हैं और 24 घंटे उनके बारे में कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं। दिव्या को लगता है कि लोग गहराइयों को जानना चाहते हैं।