सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेराय और संजीदा शेख सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है, ‘फाइटर’ को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने ‘फाइटर’ को भी डायरेक्ट किया है. हालांकि ‘फाइटर’ बॉक्स ऑफिस पर पठान जैसा जादू नहीं बिखेर पाई और इस फिल्म की कमाई भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. बावजूद इसके ‘फाइटर’ अब 200 करोड़ का आंकड़ा छूने के नजदीक पहुंच गई है, फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘फाइटर’ ने 22.5 करोड़ रुपयों से खाता खोला था. इसके बाद फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 146.5 करोड़ रुपये रहा।