Kirti Kulhari on Four more shots please 2: अदाकारा कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) ने ऐसे लोगों की बोलती बंद कर दी है, जो कह रहे थे कि फोर मोर शॉट्स प्लीज के साथ छोटे शहरों की लड़कियां नहीं जुड़ पायीं।
Kirti Kulhari on Four more shots please 2: अदाकारा कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) बॉलीवुड के ऐसे कलाकारों में गिनी जाती हैं, जिनकी अदाकारी को विश्वभर में सराहा जाता है। कीर्ति कुल्हारी हाल में बॉलीवुड लाइफ के साथ कोरोना वायरस महामारी और अपने शो फोर मोर शॉट्स प्लीज 2 (Four more shots please 2) के बारे में बात करने के लिए जुड़ी थीं। बॉलीवुड लाइफ के साथ बात करते हुए कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) ने फोर मोर शॉट्स के आलोचकों का जवाब दिया, जो यह कहते हैं कि इस शो के साथ छोटे शहरों की लड़कियां नहीं जुड़ पायीं। कीर्तिक कुल्हारी के अनुसार, 'ऐसा नहीं है कि हमारे शो के साथ छोटे शहर की लड़कियां नहीं जुड़ पायीं। इसमें दिखाई गई परेशानियां हर समाज में व्याप्त हैं। वो किसी एक सोसायटी की नहीं हैं। वैसे भी आप किसी शो या फिल्म को केवल इसलिए नहीं देखते हैं कि वो आपकी सोसायटी की कहानी दिखा रहा है। जो चीज हमें अच्छी लगती है, हम उसे जरूर देखते हैं।'