Geeta Basara Interview: बॉलीवुडलाइफ से बातचीत के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा बताया है कि वो लॉकडाउन के दौरान घर पर क्या-क्या कर रही हैं ?
Geeta Basara Interview: कोरोना वायरस की वजह से इस समय पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। बॉलीवुडलाइफ से खास बातचीत के दौरान एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basara) ने अपने डेली रुटीन के बारे में चर्चा की है और बताया है कि वो इन दिनों कैसे अपने परिवार को सुरक्षित रख रही हैं।गीता ने बताया कि वो अपने पति और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ रोजाना एक घंटे योग करती हैं और किचन में डेली अपने पति और बेटी के लिए तरह-तरह की चीजें बनाती हैं। जब वो गीता के द्वारा बनाये हुए व्यंजनों को खाते हैं तो उन्हें बहुत खुशी मिलती हैं। गीता बरसा एक समय अपनी बोल्ड अदाओं के कारण चर्चा में थीं लेकिन आजकल वो अपनी पर्सनल लाइफ में व्यस्त हैं।