videos

Watch Next

Exclusive: कोरोनावायरस से बचने के लिए अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देना है: मुकुल देव

Coronavirus pandemic: बॉलीवुड अभिनेता मुकुल देव (Mukul Dev) ने कोरोना वायरस महामारी पर बॉलीवुड लाइफ के साथ खुलकर बात की है, देखिए पूरा इंटरव्यू वीडियो

BollywoodLife   |    April 3, 2020 7:32 PM IST

Coronavirus pandemic: कोरोना वायरस महामारी के कारण भारतवासियों को काफी परेशानी हो रही है। देश की सरकार लगातार इस बीमारी से लड़ रही है और आम लोगों की जरूरत को पूरा करने में लगी हुई है लेकिन फिर भी इस महामारी के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बॉलीवुड कलाकार मुकुल देव (Mukul Dev) इस मुद्दे पर बॉलीवुड लाइफ के साथ जुड़े और उन्होंने सभी को सरकारी गाइडलाइन फॉलो करने की सलाह दी। मुकुल देव ने कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) पर बात करते हुए यह भी बताया कि वो व्हाट्सएप पर आने वाली खबरों पर भरोसा नहीं कर रहे हैं और बाकी लोगों को भी इन बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। देश की सरकार या फिर भरोसेमंद न्यूजचैनलों की खबरों पर ही सभी को विश्वास करना चाहिए।