Sanam Saeed Exclusive: फवाद खान के साथ काम करने पर बोलीं सनम सईद, कहा- 'उनके साथ...'

पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस सनम सईद को डेली सोप "ज़िंदगी गुलज़ार है" से पूरे साउथ एशिया में पहचान मिली थी। ...

By: Video Desk  |  Published: July 29, 2024 1:55 PM IST

पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस सनम सईद को डेली सोप "ज़िंदगी गुलज़ार है" से पूरे साउथ एशिया में पहचान मिली थी। आपको बतादें की सनम सईद का जन्म 2 फरवरी 1985 में लंदन में हुआ था और 16 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग शुरू की थी। हाल ही में बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर के बारे में बातचीत की। उन्होंने कई टीवी शोज़ जैसे "मेरा नसीब", "दाम", "ज़िंदगी गुलज़ार है" (जिसमें उनके को-स्टार फवाद खान थे) और ऐसे ही कई शो किए जिनसे उन्हें ऑडियंस के बीच पहचान मिली। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने को-स्टार फवाद खान और उनका अभी हाल ही में रिलीज हुआ टीवी शो "बरज़ख" के बारे में बातचीत की। साल 2016 में उन्होंने चार पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम किया।इंटरव्यू के दौरान उन्होंने "मिर्जापुर" को लेकर अपने विचार भी व्यक्त किए और शो में श्वेता त्रिपाठी की एक्टिंग की भी सराहना की, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो।

TRENDING NOW