videos

EXCLUSIVE: मार्च 2022 में Shibani Dandekar को दुल्हन बनाकर घर लाएंगे Farhan Akhtar

Farhan-Shibani wedding Latest update: बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर मार्च के महीने में शादी करेंगे, जिसमें चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे।

Satakshi Singh   |    January 4, 2022 7:00 PM IST
 

Farhan-Shibani wedding Latest update: विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी के बाद सिनेमाप्रेमी सोच रहे हैं कि बॉलीवुड का कौन सा जोड़ा अब 7 फेरे लेगा? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो बता दें कि बॉलीवुड लाइफ के पास आपके लिए एक एक्सक्लूसिव जानकारी है। बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ के जानकारी दी है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर मार्च 2022 में शादी करेंगे। इन दोनों होटल के साथ-साथ वेडिंग वियर तक फाइनल कर लिए हैं। कोरोना की वजह से शिबानी और फरहान की शादी में चुनिंदा लोग ही हिस्सा लेंगे।