Dipika & Shoaib’s Love Story: ससुराल सिमर के सेट से हुई थी कहानी की शुरुवात, उतार चढ़ाव भरा रहा सफर

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की लव स्टोरी 2011 में ससुराल सिमर का के सेट पर शुरू हुई, जहां वे ...

By: Satakshi Singh  |  Published: March 7, 2025 8:05 PM IST

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की लव स्टोरी 2011 में ससुराल सिमर का के सेट पर शुरू हुई, जहां वे ऑन-स्क्रीन कपल थे। उस समय दीपिका शादीशुदा थीं, लेकिन 2015 में उन्होंने अपने पहले पति रौनक मेहता से तलाक ले लिया। इस मुश्किल समय में शोएब ने उनका साथ दिया और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। 2016 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया, हालांकि उन्हें इंटरफेथ रिलेशनशिप के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। 2018 में दोनों ने भोपाल में एक प्राइवेट निकाह से शादी की। उनके फैंस उनकी जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं और उनकी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट सोशल मीडिया और व्लॉग्स के जरिए फॉलो करते हैं। जनवरी 2023 में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, लेकिन पहले हुए मिसकैरेज के कारण वे सतर्क रहे। 21 जून 2023 को उन्होंने अपने बेटे रुहान का स्वागत किया। तमाम चुनौतियों के बावजूद, वे टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल्स में से एक बने हुए हैं।

TRENDING NOW