Celebrities Spotted-अलग-अलग जगहों पर कई एक्टर-एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप करण जौहर से लेकर करण कुंद्रा तक को देख सकते हैं। इन मशहूर सितारों को वीडियो में देखें।
Celebrities Spotted: बी टाउन के सितारे अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। पैपराजी इन सेलेब्स पर अपनी नजरे गड़ाए रखते हैं। आज पैप्स ने इंडस्ट्री के कई सितरों को स्पॉट किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि पैप्स ने आज सबसे पहले पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल को स्पॉट किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने शर्ट और जीन्स पहन रखा था। इसके बाद मशहूर डायरेक्टर करण जौहर को एक प्राइवेट एयरपोर्ट के पास देखा गया। वीडियो में आप बिग बॉस फेम करण कुंद्रा को भी देख सकते हैं। एक्टर को गोरेगांव में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्टर ने ब्लैक कुर्ता पहना हुआ था। इसी तरह और भी कई एक्टर-एक्ट्रेस हैं जो स्पॉट किए गए हैं। वीडियो में सभी के बारे विस्तार से जानें।