अलग-अलग जगहों पर कई एक्टर-एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्फी जावेद से लेकर शहनाज गिल तक नजर आ रही हैं। देखें वीडियो।
Celebs Spotted at different places: बी टाउन के सितारे अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। पैपराजी इन सेलेब्स पर अपनी नजरे गड़ाए रखते हैं। आज पैप्स ने इंडस्ट्री के कई सितरों को स्पॉट किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सबसे पहले साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन मुंबई में एक प्राइवेट एयरपोर्ट के बाहर नजर आ रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुईंं। इस दौरान वो पैप्स से बातचीत करती नजर आईं। उन्होंने लॉकअप सीजन 1 के वीनर मुनव्वर फारूखी के बारे में भी बात की है। एक्ट्रेस ने उन्हें क्यूट बताया है। वीडियो में आगे पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल भी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में है। पैप्स ने आज एक्टर रणदीप हुड्डा को भी स्पॉट किया। अधिक जानकारी के लिए देखें ये खास वीडियो।