आज एंटरटेनमेंट जगत की कई खबरें सुर्खियों में छाई रही है। इस वीडियो में देखें आज पूरे दिन की ऐसी खबरें जो कि सुर्खियों का हिस्सा बनी रही।
Daily Entertainment Dose : आज एंटरटेनमेंट जगत की कई खबरें सुर्खियों में छाई रही। आज 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फेम जॉनी डेप और उनकी एक्स पत्नी एंबर हर्ड के मानहानि मामले पर जूरी ने बीते दिन अपना फैसला सुनाया। जूरी ने मानहानि मुकदमे पर सुनवाई करते हुए जॉनी डेप के पक्ष में फैसला सुनाया है,जिसके बाद से ही एक्टर के फैंस में खुशी की लहर है। इसके साथ आज एक और बड़ी खबर सामने आई है। सम्राट पृथ्वीराज को कुवैत और ओमान जैसे देशों में बैन कर दिया गया है,जिससे अक्षय कुमार के फैंस काफी निराश है। इसके अलावा आज केके को अंतिम विदाई दी गई,जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इस वीडियो में और कौन कौन सी खबरें आज सुर्खियो में छाई रही है।
Written by Kumar Sarash