Ghudchadi Exclusive: संजय दत्त के साथ बॉलीवुड डेब्यू पर बोले पार्थ समथान, कहा- 'सर के साथ...'

रिसेंटली रिलीज़ होने वाली है बिनॉय गांधी द्वारा डिरेक्टेड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म "घुड़चड़ी," जो 9 अगस्त को थिएटर में प्रीमियर ...

By: Video Desk  |  Published: July 30, 2024 6:30 PM IST

रिसेंटली रिलीज़ होने वाली है बिनॉय गांधी द्वारा डिरेक्टेड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म "घुड़चड़ी," जो 9 अगस्त को थिएटर में प्रीमियर होने वाली है। इस फिल्म में फेमस एक्टर संजय दत्त, रवीना टंडन के साथ पार्थ समथान और खुशाली कुमार भी लीड रोल में नज़र आएंगे। हाल ही में बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान पार्थ समथान और खुशाली कुमार ने अपनी फिल्म और अपनी एक्टिंग जर्नी के बारे में बातचीत की। पार्थ ने ऑडियंस के बीच अपनी पहचान एमटीवी के इंडियन रियलिटी टीवी शो "कैसी ये यारियां" और स्टार प्लस के फेमस टीवी शो "कसौटी जिंदगी की' से बनाई थी। इंटरव्यू के दौरान पार्थ समथान ने अपनी टीवी रियलिटी शो से बॉलीवुड डेब्यू तक की जर्नी को शेयर किया और साथ ही साथ अपनी रिसेंटली रिलीज़ होने वाली बॉलीवुड फिल्म के बारे बात की। उन्होंने अपने टीवी रियलिटी शोज के बारे में बात की और अपने प्राइवेट लव लाइफ के बारे में बात की है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने सीओ स्टार्स और फिल्म की पूरी कास्ट के बारे में भी बात की है। पार्थ समथान के बाजरे में इंटरेस्टिंग फैक्ट्स जानने के लिए देखें पूरा इंटरव्यू और ऐसी ही और बॉलीवुड से जुड़े अपडेट के लिए बने रहें बॉलीवुड लाइफ के साथ।

TRENDING NOW